मनोरंजन उद्योग के विकास की कई पहलकदमियां होंगी अगले बजट मे

दासमुंशीनयी दिल्ली 19 दिसम्बर .वार्ता. केन्द्र सरकार आडियो वीडियो पाइरेसी तथा तकनीकी सहयोग के सरोकारों के समाधान एवं आधारभूत ढांचा विकास के उपायों सहित मनोरंजन एवं मीडिया उद्योग की त्वरित प्रगति के लिए अगले बजट में अनेक कदम उठाने जा रही है

सूचना एवं प्रसारण मंत्री पि्रयरंजन दासमुंशी ने वाणिज्य एवं उद्योग मंडल एसोचैम के तत्वावधान में मनोरंजन एवं मीडिया पर आज यहां शुरु हुए दो दिन के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए इन पेशकदमियों का खुलासा तो नहीं किया. लेकिन बताया कि आडियो वीडियो पाइरेसी. संचार माध्यमों में पूर्णत. डिजीटल तकनीक का इस्तेमाल प्रोत्साहित करने तथा तकनीकी दक्षता की खातिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेषग्यों के विनियम कार्यक्रम के सरोकारों सहित कुल पांच मुद्दों पर मंत्रालय ने अलग..अलग अध्ययन दलों का गठन किया था और इनकी रिपोटो के आधार पर जल्द ही एक नीतिगत दस्तावेज को अंतिम रुप दे दिया जायेगा

पाइरेसी को खासकर फिल्म एवं संगीत उद्योग की सबसे बडी चुनौतियों में से एक मानने के बावजूद उन्होंने कहा कि आम जनों तक सस्ते दर पर फिल्म एवं अन्य मनोरंजक उत्पाद पहुंचाने के पहलू की अनदेखी कर इस चुनौती का सामना करने की कोई भी कोशिश बेकार होगी1 केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आखिर फिल्म अभिनेताओं ..अभिनेति्रयों से लेकर मनोरंजन एवं संगीत उद्योग की तमाम हस्तियों को नायकत्व मध्य एवं निम्न मध्यवर्ग के वे लोग ही नायकत्व प्रदान करते हैं. जिनकी पहुंच .आइनकक्ष. एवं अन्य मल्टीप्लेक्सों. तथा मनोरंजन के महंगे उत्पादों तक नहीं होगी1 इसलिए उत्पाद को सस्ते मूल्य पर बहुसंख्यक जनता को मुहैया कराने की चुनौती की अनदेखी कर पाइरेसी की समस्या से नहीं निबटा जा सकता

राजेश समरेन्द्र रामलाल1512जारी.वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+