हिमाचल प्रदेश में मतदान शुरू


himachal-electionsशिमला, 19 दिसंबरः हिमाचल प्रदेश के 65 विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया. आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिये व्यापक प्रबंध किये गये हैं तथा लगभग 40 हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है.

इस चुनाव में कुल 44 लाख 17 हजार 915 मतदाता 5946 केन्द्रों पर मतदान करेंगे. इन मतदाताओं में 22, 28 065 पुरूष तथा 21, 89 850 महिलाएं हैं. इन मतदान केन्द्रों में से 1086 को संवेदनशील और 640 को अतिसंवेदनशील घोषति किया गया है.

इस चुनाव में कुल 335 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. भारतीय जनता पार्टी ने सभी 65 सीटों पर जबकि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने 64-64 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये हैं.

लोकजन शक्ति पार्टी. (लोजपा) के 39 और समाजवादी पार्टी (सपा) के 12 उम्मीदवारों के अलावा वामपंथी उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं. इस चुनाव में 58 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि राज्य के तीन जनजातीय विधानसभा क्षेत्रों किन्नौर, लाहुल, स्पीति और भरमौर में पहले चरण में 14 नबंवर को ही मतदान हुआ था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+