संवेदनशील सीमावर्ती राज्यों के विकास पर ज्यादा ध्यान हो. खांडू
नयी दिल्ली 19 दिसंबर .वार्ता. संवेदशनशील सीमावर्ती राज्य अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों के तीव्र विकास पर बल दिया है
श्री खांडू आज यहां राष्ट्रीय विकास परिषद की 54वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे1 उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम सीमा क्षेत्र में बसे लोगों की बढती हुयी जरुरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है1 विशेष तौर पर चीन की सीमा से लगे क्षेत्र के लोगों के हालात सुधारने के लिए यह आवंटन काफी नहीं है
उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश का अंतरराष्ट्रीय सीमा काफी लंबी है1 वहां के लोगों के हालात सुधारने के लिए खास तौर पर ध्यान देने की जरुरत है1 उन्होंने सीमा क्षेत्र में व्यापार बढाये जाने की जरत जताई साथ ही सभी पिछडे क्षेत्रों के विकास के लिए राज्य के सभी 16 जिलों को पिछडा क्षेत्र अनुदान कोष के तहत लाये जाने की मांग क
शोभना अजय रामलाल1607.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications