पूवोत्तर को केन्द्रीय नीतियों का पूरा लाभ नहीं.आे इबोबी सिंह
नयी दिल्ली 19 दिसंबर .वार्ता. मणिपुर के मुख्यमंत्री आे इबोबी सिंह ने आज इस बात पर चिंता जताई कि केन्द्र सरकार की उदारीकृत नीतियों के बावजूद मणिपुर सहित अपेक्षाकृत पिछडे पूवोत्तर राज्यों को इनका पूरा लाभ नहीं मिल पाया है
श्री सिंह आज राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक को संबोधित कर रहे थे1 उन्होेंने कहा कि ग्यारहवीं योजना के दौरान इन राज्यों में आधारभूत ढांचा और मजबूत किये जाने की जरुरत है ताकि केन्द्रीय नीतियों का लाभ उठाया जा सके1 साथ ही केन्द्र को भी ऐसा तरीका विकसित करना चाहिए जिससे इन राज्यों में सीधा निवेश हो सके
श्री सिंह ने इस क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में सम्बद्ध एजेंसियों से प्रभावी सीमा प्रबंधन कि ये जाने का आह्वान किया ताकि पूवोत्तर क्षेत्र में उग्रवादी की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके
उन्होंने विशेष तौर पर राज्य में आधारभूत ढांचे के विकास पर बल दिया1 साथ ही राज्य के सभी क्षेत्रों में समान विकास की जरुरत बताई1 उन्होंने कहा कि राज्य के अनेक क्षेत्रों में विकास बहुत असमान है
शोभना अजय रामलाल1643.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications