पुतिन के दल ने मेदवेदेव को आधिकारिक रूप से चुना
मास्को 18 दिसंबर: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी ने आज दमित्री मेदवेदेव को अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिये आधिकारिक रूप से अपना उम्मीदवार नामांकित कर दिया.
व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी की कांग्रेस में यह निर्णय लिया गया.
कांग्रेस में श्री पुतिन ने कहा कि अगर श्री मेदवेदेव राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वे प्रधानमंत्री के रूप में काम करने के लिये तैयार हैं.
पुतिन ने कहा कि अगर रूसी नागरिक दमित्री मेदवेदेव में अपना विश्वास व्यक्त करते हैं और उन्हें देश के राष्ट्रपति के रूप में चुनते हैं तो वे सरकार का प्रमुख बनने के लिये तैयार हैं.


Click it and Unblock the Notifications