बादल ने पीएम से औद्योगिक पैकेज मांगा
चंडीगढ़, 18 दिसम्बरः पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उनसे पंजाब के लिए पहाड़ी राज्यों की तर्ज पर औद्योगिक पैकेज देने की मांग की. बादल की डॉ. सिंह के साथ यह संक्षिप्त मुलाकात यहां हवाईअड्डे पर हुई.
प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश जाते समय कुछ देर के लिए यहां रूके थे. बादल ने बाद में "ईटली के साथ व्यापार" विषय पर एक संगोष्ठी के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें बताया है कि पहाड़ी राज्यों को दिया जा रहा औद्योगिक पैकेज केवल अगले दो वर्षो के लिए है.
मुख्यमंत्री ने संगोष्ठी में अपने सम्बोधन में उद्योगपतियों से कहा कि वे राज्य सरकार के साथ सहयोग में कौशल विकास केंद्र स्थापित करें ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार हेतु प्रशिक्षित किया जा सके. उन्होंने ईटली दूतावास द्वारा चंडीगढ़ में आज वीज़ा आवेदन केन्द्र खोलने तथा ईटली सरकार द्वारा अमृतसर से ईटली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू करने का स्वागत किया और कहा कि इससे पंजाब और ईटली के बीच व्यापार, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सम्बंधों को बढ़ावा मिलेगा.


Click it and Unblock the Notifications