प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था का घेरा टूटा


Manmohan singhबिलासपुर, हिमाचलप्रदेश, 18 दिसंबरः प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा व्यवस्था का अभेद्ध घेरा आज यहां उस समय टूट गया जब एयर डक्कन का एक हैलीकाप्टर उसी समय हैलीपैड पर उतरा जब उन्हें वहां से रवाना होना था.

सूत्रों के अनुसार एयर डक्कन का हेलीकाप्टर ठीक उसी समय यहां रोहनू हैलीपैड पर उतरा जब डॉ. सिंह का हेलीकाप्टर पालमपुर के लिये उड़ने की तैयारी कर रहा था. डॉ. सिंह राज्य विधानसभा के चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में चुनाव प्रचार के सिलसिले में यहां आये थे.

सुरक्षाबलों ने एयर डक्कन के हैलीकाप्टर को उतरने की अनुमति दे दी और उसे घेर लिया. जांच के दौरान पता चला कि हैलीकाप्टर के पायलट के पास हैलीपैड पर उतरने के लिये एयर ट्रैफिक कंट्रोल या जिला प्रशासन की अनुमति नहीं थी.

हेलीकाप्टर के दोनों पायलट कर्नल एम एस सहगल और सहयोगी पायलट के सी मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया. ये दोनों सेना के पायलट थे. अब ये एयर डक्कन के लिये काम कर रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+