मुशर्रफ के सहयोगियों की चुनाव में करारी हार होगी: बेनजीर भुट्टो
हैदराबाद पाकिस्तान 18 दिसंबर: पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी नेता बेनजीर भुट्टो ने कल सिंध प्रांत के हैदराबाद में अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि आगामी चुनाव में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के सहयोगियों की करारी हार होगी.
उन्होंने कहा कि उनकी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पी पी पी) चुनाव में पहले स्थान पर रहेगी जबकि दूसरा स्थान पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी का होगा.
सुश्री भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तानी जनता के दबाव के कारण ही आम चुनाव कराये जा रहे हैं.
आपातकाल हटाया गया है और जनरल (सेवानिवृत) मुशर्रफ ने सेना प्रमुख का पद छोड़ा है.


Click it and Unblock the Notifications