पर्यटन की होड़ में हेरिटेज होटल्स को आगे आना होगा: वसुंधरा
जयपुर 18 दिसम्बर: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि यदि राज्य को पर्यटन क्षेत्र में विश्व व्यापी प्रतिस्पर्धा जीतनी है तो हेरिटेज होटलों को आगे आना होगा. उन्होंने कहा कि इन्हीं की वजह से राजस्थान की शान है.
श्रीमती राजे कल यहां द राज पैलेस होटल को वल्र्ड ट्रेवल अवार्ड द्वारा गत 12 दिसम्बर को केरेबियन द्वीप समूह में आयोजित समारोह के दौरान विश्व के सर्वश्रेष्ठ हेरिटेज होटल अवार्ड से नवाजे जाने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में राजस्थान उन भाग्यशाली राज्यों में शामिल है जहां समृद्ध पर्यटन लोगों को आकर्षित कर रहा है.
अपने सौन्दर्य, ऐतिहासिक किलों, समृद्ध संस्कृति के साथ ही यहां के जीवन्त लोग प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में आकर्षक बना रहे हैं.
जयपुर में चार वर्ष पहले 4-5 हवाई उड़ाने ही हुआ करती थी जो आज बढकर 37 से अधिक हो गयी है. उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये नई होटल इकाई नीति 2007 से इस क्षेत्र में बदलाव आयेगा.


Click it and Unblock the Notifications