आई.बी.एम. भारत में कर्मियों की संख्या बढ़ाएगी: वाल स्ट्रीट जर्नल
वाशिंगटन 18 दिसंबर: वाल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत, चीन तथा अन्य क्षेत्रों में अपने कारोबार की वृद्वि को देखते हुए इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन (आई.बी.एम.) अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही है.
आई.बी.एम. विकासशील बाजारों में अपने मानव संसाधन में लगातार विस्तार कर रही है तथा बी.आर.आई.सी. देशों - ब्राज़ील, रूस, भारत तथा चीन में इस वर्ष के अंत तक इसके कर्मचारियों की संख्या 1,00,000 तक पहुंच जाएगी, जबकि पिछले वर्ष के अंत में यह 85,000 थी.2006 के अंत में आई.बी.एम. के संपूर्ण विश्व में कर्मचारियों की संख्या 3,55,000 थी.
इस वर्ष भारत में आई.बी.एम. के कर्मचारियों की कुल संख्या 73,000 तक पहुंचने की उम्मीद है, जोकि पिछले वर्ष 52,000 थी.चीन में यह संख्या पिछले वर्ष के 10,000 से 30 प्रतिशत बढ़कर 13,000 तक पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है.
रिपोर्ट के अनुसार आई.बी.एम. के प्रवक्ता एडवर्ड बारबिनी ने संख्याओं की परिशुद्वता का समर्थन करते हुए कहा कि विकासशील बाजारों में नए कर्मचारियों की भर्ती उन सेवाओं, सॉफ्टवेयर विकास तथा उत्पादन के लिए किए गए हैं जोकि पहले यूरोप तथा अमेरिका में किए जाते थे.


Click it and Unblock the Notifications