बुश ने रूस द्वारा ईरान को संवर्धित यूरेनियम आपूर्ति का समर्थन किया
फ्रेडरिक्सबर्ग 18 दिसंबर: अमेरिका के राष्ट्रपति ने आज यहाँ रूस द्वारा ईरान को यूरेनियम आपूर्ति किये जाने का समर्थन किया. रूस द्वारा ईरान बिजली आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संवर्धित यूरेनियम की आपूर्ति किए जाने पर रूस के इस कदम का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यदि रूस ऐसा करने का इच्छुक है तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है.
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ईरान इस यूरेनियम को असैन्य परमाणु संयंत्र के लिए ही प्राप्त कर रहा है अत: उसे यूरेनियम संवर्धित करने के बारे में जानने की कोई आवश्यकता नहीं है अत: ईरान अपनी संवर्धन क्षमताओं का विकास नहीं करेगा.
ज्ञातव्य है कि ईरान के बुसेहर स्थित परमाणु विद्युत संयंत्र के लिए रूस द्वारा हाल ही में संवर्धित यूरेनियम की पहली किस्त गई है. बुश ने कहा कि किसी देश के पास कोई शस्त्र कार्यक्रम होने का अर्थ है कि वह देश इस कार्यक्रम को कभी भी पुनर्प्रारंभ कर सकता है.
उन्होंने यह भी कहा कि सारे विश्व में शांति बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से रोक दिया जाए.


Click it and Unblock the Notifications