तालिबान के हमले में 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए
कंधार 18 दिसंबर .वार्ता. पश्चिमी अफगानिस्तान में आज तालिबान लडाकों के हमले में 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए
पुलिस के अनुसार ये सुरक्षाकर्मी एक निजी अमरीकी कंपनी के लिए काम करते थे1 समाचार एजेसियों के अनुसार फराह प्रांत के बाला बुलुक जिले में हुए इस हमले में नौ अन्य सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए है
तालिबान लडाकों ने इधन टैकरों के काफिले की सुरक्षा में तैनात यूएस प्रोटेक्शन एंड इनवेस्टिगेशन यानी यूएसपीआई के कर्मचारियों को निशाना बनाया. ये सुरक्षाकर्मी छह से आठ वाहनों में सवार थे1 पुलिस अधिकारी कर्नल सायदो खान ने बताया कि इलाके में और अधिक सुरक्षाबलों को भेजा गया है और वे नजदीकी गांव में तालिबान लडाकों का मुकाबला कर रहे है
यूएसपीआई ने कहा कि वह तत्काल घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दे सकते
यूएापीआई टेक्सास स्थित सुरक्षा कंपनी है और इसके हजारों कर्मचारी अफगानिस्तान में तैनात है
अफगानिस्तान में अधिकतर लोग वाहनों के काफिलों और इमारतों की सुरक्षा के लिए इन सुरक्षाकर्मियों को सेवाएं लेते है
अफगानिस्तान में इस साल अलग..अलग स्थानों पर हुए ऐसे हमलों में अनेक लोग मारे गए है
अंकुर विनोद रामलाल165
.वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications