कश्मीरः 627 साल पुराना चिनार का पेड़ मिला
श्रीनगर, 17 दिसंबरः जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले के एक बाग मे विश्व का सबसे पुराना चिनार का पेड़ पाया गया है. प्रसिद्व पर्यावरणविद मुहम्मद सुल्तान वादू के मुताबिक बडगाम के छडोरा क्षेत्र के छत्तरगाम में स्थित चिनार का यह वृक्ष सूफी संत सैयद अबुल कासिम शाह हमदानी द्वारा आज से 627 साल पहले लगाया गया था.
इस विशाल पेड़ के तने की परिधि लगभग 31 मीटर है और यह अब कश्मीर की विरासत का हिस्सा बन गया है.पर्यावरण के गहरे जानकार श्री वादू ने पर्यावरण पर कई पुस्तकें भी लिखी हैं.


Click it and Unblock the Notifications