प्रधानमंत्री.मुख्यमंति्रयों की बैठकमें नक्सलवाद आतंकवाद होंगे मुख्यमुद्दे
नयी दिल्ली. 16 दिसंबर. वार्ता. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की राज्यों के मुख्यमंति्रयों के साथ 20 दिसंबर को यहां होने वाली बैठक में मुख्य रुप से बढती नक्सली हिंसा तथा विभिन्न आतंकवादी संगठनों के गुपचुप गतिविधियां चलाने वाले प्रकोष्ठों द्वारा अंजाम दी जा रही आतंक की घटनाएं मुख्य विचारणीय विषय होंगे
बैठक में देश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जायेगी. जिसमेंं केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल तथा अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुख भी भाग लेंगे
बैठक में प्रधानमंत्री संभवत. राज्यों से गुप्तचर तंत्र को मजबूत करने के लिए कहेंगे क्योंकि नक्सली तथा आतंकवादी घटनाएं रोकने में विशेष रुप से हाल में छत्तीसगढ तथाारखंड की घटनाएं विशेष रुप से चिंता का विषय हैं
इसमें राज्यों में पुलिस बलों मुख्य रुप से विशेष शाखाओं मेंं रिक्तियों को भरने पर जोर दिया जायेगा क्योंकि नीचे के स्तर तक गुप्तचर नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए यह जरुरी है1 गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार राज्यों से विशेष शाखाओं में कार्यरत पुलिस कर्मियों को प्रेरित करने के लिए उन्हें विशेष प्रोत्साहन देने के लिए कह सकती है1 उनसे इसके लिए विशेष कैडर बनाने को भी कहा जा सकता है
उनियाल. शिशिर नंद154
जारी.वार्ता