अमरीका ने चीन के छंग तू में पहला कृषि व्यापार स्थापित किया
पेइचिंग 15 दिसंबर: अमरीका ने चीन के छंग तू नामक शहर में पहली बार कृषि व्यापार कार्यालय स्थापित किया है.
चीन के छंग तू शहर स्थित में अमरीकी महावाणिज्य दूतावास ने दक्षिण पश्चिमी इस शहर में विधिवत रुप से कार्यालय स्थापित किया.
रेडियो चीन के अनुसार यह कार्यालय पेइचिंग, शंघाई तथा क्वांगचाओ के बीद चीन की मुख्य भूमि पर स्थापित चौथा कृषि कार्यालय है.
छंग तू स्थित अमरीकी महावाणिज्य दूत के कृषि व्यापार कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि छॅग तू में अमरीकी महावाणिज्य दूतावास ने जो कृषि व्यापार कार्यालय स्थापित किया है वह अमरीकी कृषि मंत्रालय के पश्चिम चीन के बाजार में प्रवेश का मील पत्थर है.


Click it and Unblock the Notifications
