एटमी हथियारों पर मुशर्रफ का नियंत्रण बरकरार

Musharrafइस्लामाबाद 15 दिसंबर: पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने एटमी हथियारों को अपने नियंत्रण में ले लिया है. गुरुवार देर रात मुशर्रफ ने एक अध्यादेश जारी कर पाकिस्तानी परमाणु हथियारों के विकास और नियंत्रण करने वाली संस्था नेशनल कमांड अथॉरिटी (एनसीए)के मुखिया बन गए हैं.

इससे पहले तक एनसीए का मुखिया प्रधानमंत्री होता था. अब नए अध्यादेश के तहत प्रधानमंत्री एनसीए के उपाध्यक्ष होंगे. परमाणु हथियारों पर नियंत्रण करने वाली इस समिति के अन्य सदस्य हैं पाकिस्तान के विदेश मंत्री, वित्त, रक्षा और आंतरिक मामले के मंत्री, तीनों सेना प्रमुख और रणनीतिक योजना विभाग के महानिदेशक.


इसी बीच पाकिस्तान के एटॉर्नी जनरल मलिक कय्यूम ने कहा है कि राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ आज दोपहर 1.00 बजे तक आपातकाल के समापन हेतु एक आदेश जारी करेंगे.
उन्होंने कहा कि मुशर्रफ दोपहर बाद मुख्य न्यायाधीश अब्दुल हमीद डोगर को शपथ दिलवाएंगे, तथा बाद में मुख्य न्ययाधीश सर्वोच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों को शपथ दिलवाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि मुशर्रफ रात 8.00 बजे राष्ट्र को टी.वी. एवं रेडियो द्वारा संबोधित करेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+