प्रधानमंत्री ने मुझे बहुत बड़ा बना दियाः मोदी
नई दिल्ली, 15 दिसंबरः गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लालकृष्ण आडवाणी के साथ उनकी तुलना कर उन्हें कुछ ज्यादा ही बड़ा बना दिया है.
मोदी ने निजी टेलिविजन चैनल "आज तक" के कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझे बहुत बड़ा बना दिया. मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों कहा. हो सकता है कि आडवाणी को नीचा दिखाने के खेल में वह ऐसा कह गये हों. मोदी ने कहा कि उन्हें अपने कद के बारे में किसी तरह की गलतफहमी नहीं है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में मेरा नंबर पहले 100 नेताओं में भी नहीं है.
इसके बाद ही मेरा नंबर आता है. वैसे भी ये मेरी इच्छा है कि आडवाणी देश के प्रधानमंत्री बने. जहां तक मेरा सवाल है तो मैं राजनीति में किसी महत्वाकांक्षा से नहीं. बल्कि एक मिशन के तहत हूं.
गौरतलब है कि मनमोहन सिंह ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार के रूप में आडवाणी को नामित करने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व मोदी से खौफजदा है और यही वजह है कि जल्दबाजी में आडवाणी का नाम आगे किया गया है.


Click it and Unblock the Notifications
