गुजरातः भाजपा, कंग्रेस के बीच विज्ञापन युद्ध

modiअहमदाबाद, 15 नवंबरः राज्य में रविवार को चुनाव के लिए दूसरे व अंतिम सत्र की वोटिंग के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच विज्ञापन युद्ध शुरु हो गया है.गुरुवार को भाजपा ने एक अखबार में विज्ञापन निकाला था और केंद्र की यूपीए सरकार पर आतंकवाद के खिलाफ नरम होने का आरोप लगाया था. उसका जवाब देते हुए कांग्रेस ने भगवा दल पर आतंकवाद के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया और उस काले दिन को याद किया जब उसके मंत्री मसूद अजहर को रिहा करने कंधार गए थे.

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार खत्म होने की घड़ी करीब है ऐसे में कांग्रेस ने भाजपा पर प्रहार करते हुए आतंकवाद पर भाजपा के रवैये को दिखाने वाला विज्ञापन जारी किया है. कांग्रेस ने अपने विज्ञापन में जसवंत सिंह और मसूद अजहर की तस्वीर भी प्रकाशित की है.इस विज्ञापन में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गाँधी की भावनाओं को पेश किया गया है, जिन्होंने दिसंबर 1999 की इस घटना को उठाकर राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भाजपा के कांग्रेस पर लगातार बोले जा रहे, आक्रामक रवैये का जवाब देने की कोशिश की है.

गौरतलब है कि इंडियन एयरलाइंस के विमान का आतंकवादियों द्वारा अपहरण कर कंधार ले जाया गया था और उसके मुसाफिरों को रिहा करने की एवज में अजहर को छोड़ा गया था. सोनिया के आरोपों और अखबार में छपे विज्ञापन के जवाब में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा उस वक्त जब आतंकवादियों को रिहा किया गया तो कोई आलोचना नहीं की गई थी. राजनीतिक दल हर रोज प्रधानमंत्री निवास के समीप उन 150 लोगों की रिहाई की माँग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जो विमान के भीतर मौजूद थे.

कांग्रेस के विज्ञापन में मुहम्मद अली जिन्ना की कब्र पर सजदा के लिए भाजपा नेता की पाकिस्तान यात्रा और गुजरात सरकार के सरकारी प्रकाशन में प्रकाशित जिन्ना की उस सराहना का भी जिक्र है, जो आडवाणी ने वहाँ की थी.

इस विज्ञापन में लोगों से गुजरात के गांधीनगर में मुख्यमंत्री निवास के समीप स्थित अक्षरधाम मंदिर पर हुए हमले को याद करने का आह्वान भी किया गया है. इसमें पाकिस्तानियों को कारगिल में दाखिल होने की इजाजत देने तथा संसद और लाल किला पर हमला करने को लेकर भाजपा सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैये का उल्लेख भी किया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+