पाकिस्तान में आपातकाल समाप्त, संविधान बहाल
इस्लामाबाद 15 दिसंबर: आखिरकार एक माह 12 दिन के अंतराल के बाद पाकिस्तान के संविधान को फिर से चैन की सॉंसें बहाल हुईं, और सेनाध्यक्ष से राष्ट्रपति बने परवेज मुशर्रफ ने जनविरोध के बढ़ते दबाव को स्वीकृति प्रदान करते हुए पाकिस्तान में विगत 3 नवंबर से देश में लागू आपातकाल समापन की घोषणा कर दी.
इससे पूर्व उन्होंने चार नए अध्यादेश भी जारी किए, तथा इसके साथ ही संविधान और जनता के मौलिक अधिकारों को फिर से बहाल कर दिया.
आगामी 8 जनवरी को प्रस्तावित आम चुनावों से पहले ही आपातकाल समापन के दबाव के चलते ही मुशर्रफ ने 16 दिसंबर को आपातकाल समापन की घोषणा की थी, परंतु बाद में इस तिथि को एक दिन पहले 15 दिसंबर कर दिया गया.
इससे पहले पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद कय्यूम ने कहा था, कि आज दोपहर 12 बजे तक आपातकाल समापन की घोषणा कर दी जाएगी.
संभवत: आज रात 8.00 बजे राष्ट्रपति मुशर्रफ टी.वी. और रेडियो के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे.


Click it and Unblock the Notifications
