तमिलनाडु में तेज वर्षा की संभावना
पुणे 13 दिसंबर. वार्ता. तमिलनाडु में आगामी 48 घंटों में कई स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर वर्षा होने अथवा बर्फ गिरने की संभावना है1 इसके अलावा दक्षिणी तटवर्ती आंध्रपदेश.केरल. अंडमान निकोबार. लक्षद्वीप के कुछ स्थानों और पश्चिम बंगाल के पहाडी हिस्सों.सिक्किम. उत्तरी बिहार. पश्चिमी उत्तर प्रदेश. हरियाणा.पंजाब. पूर्वी राजस्थान. मध्य प्रदेश. उत्तरी तटवर्ती आंध्र प्रदेश. रायलसीमा और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कहीं कहीं वर्षा होनेअथवा गरज के साथ बौछारें पडने की संभावना है
पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों. मध्यप्रदेश और तमिलनाडु में कहीं कहीं वर्षा हुई है अथवा गरज के साथ छींटे पडे हैं
रात का तापमान पश्चिमी राजस्थान. उत्तराखंड. हिमाचल. गुजरात.कोंकण और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम रहा
महेश शिव जगबीर1714जारी वार्ता