ठंड के कारण मरने वालों की संख्या 34 हुई
नयी दिल्ली. 13 दिसंबर .वार्ता. उत्तर प्रदेश में ग्यारह और लोगों की मौत से देश में ठंड से मरने वालो की संख्या बढकर आज 34 तक पहुंच गई1 इसके साथ ही जम्मूकश्मीर और हिमाचल प्रदेश क े कुछ इलाकों मेंं बर्फ् पडी तथा पंजाब एवं हरियाणा में बारिश हुयी
उत्तर प्रदेश के जौनपुर .कानपुर.देहात.बिजनौर आगरा और हमीरपुर में ठंड से कई लोगों के मरने की खबर है1 गोरखपुर और राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया1ठंड की वजह से गंगा. गोमती और प्रयागराज जैसी प्रमुख रेलगाडियंा देरी सेे चल रही हैं
हिमाचल प्रदेश के चंबा .पंगी भारमौर एवं किन्नूर जिले में जारी हिमपात के कारण ठंड बढ गई है1 भुन्तार मेंे तापमान 3.1 डिग्री रहा जबकि शिमला और समीपवर्ती क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप जारी है. जिसकी वजह से तापमान गिरकर 1.6 डिग्री सेल्सियस रह गया
पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है1 पंजाब के अमृतसर में सबसे कम 5.6 सेल्यियस डिग्री तापमान रहा जबकि हरियाणा के अम्बाला में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री. और करनाल में 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया1 राज्य में सबसे कम तापमान नारनैाल में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया1 राजधानी चंडीगढ में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
शोभित.अभिनव.अजय नंद2012 वार्ता