विदर्भ में ठंड से तीन वृद्धों की मौत
नागपुर. 11 दिसंबर. वार्ता. बढती ठंड के कारण महाराष्ट्र के विदर्भ मेंपिछले 48 घंटे में एक महिला समेत तीन वृद्धों की मौत हुई है
पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय महिला का शव चंदनपुर जिले के परसोदागांव के निकट मिला जबकि एक 65 वर्षीय व्यक्ति का शव इसी जिले केघुघुस गांव में बरामद किया गया1 एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शवगढ़चिरौली के नवेगांव में भी मिला1 इन तीनों की शिनाख्त नहीं हो पाईहै लेकिन पुलिस का अनुमान है कि तीनों भीख मांग कर गुजारा करते थेआेर इनकी मौत का कारण इलाके में पड रही कडाके की ठंड है1 पुलिसने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है
स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ में तापमान काफी गिरा हैऔर न्यूनतम तापमान नागपुर में 13.5. अकोला में 14.2. अमरावती में14.8. चंदनपुर जिले के ब्रह्मपुरी में 14.9. गोंदिया में 13.4. वाशिम में16.0. वर्धा में 13.0 और यवतमाल में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया है
महेश.सुमन नंद1702 वार्ता.