त्रिपुरा में बनेगा रबर औद्योगिक पार्क

ruber-parkअगरतला, 10 दिसम्बरः त्रिपुरा औद्योगिक विकास निगम रबर बोर्ड के सहयोग से राज्य में दूसरा रबर आधारित औद्योगिक पार्क स्थापित करेगी. निगम के अध्यक्ष पवित्र कर ने कहा कि केरल में इरापुरम के बाद यहां स्थापित होने वाला बौद्धजंग नगर औद्योगिक इस्टेट रबर आधारित उत्पादों के लिए नया औद्योगिक क्षेत्र होगा.


कर ने कहा कि इस औद्योगिक पार्क की स्थापना से रबर उत्पादन में बढ़ोतरी होने के साथ ही इलास्टिक पोलिमर उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि परियोजना प्रबंधक एजेंसी इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज " आईएल एंड एफएस" को इस परियोजना का काम सौंपा गया है. इसके तहत अगले तीन वर्षो में 20 रबर आधारित औद्योगिक परियोजनाएं शुरू की जाएंगी.

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित पार्क 50 एकड़ की भूमि में बनेगा और इस पर करीब सात करोड़ रुपये का निवेश होगा. इसके साथ ही इसके आधारभूत संरचना पर 50 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि केरल के बाद त्रिपुरा सबसे बड़ा रबर उत्पादन करने वाला राज्य है जहां 35 हजार 760 हेक्टेयर क्षेत्र में रबर की खेती होती है. कर ने कहा कि रबर उत्पाद विकास और प्रदर्शन केंद्र के साथ ही एक रबर संग्रहालय की स्थापना भी की जाएगी. वर्तमान में राज्य में प्रतिवर्ष एक अरब 80 लाख रुपये मूल्य का 20 हजार टन रबर का उत्पादन होता है. राज्य में 90 हजार टन प्रतिवर्ष तक का उत्पादन संभव है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+