नवाज की पार्टी चुनाव में भाग लेगी
इस्लामाबाद, 10 नबंबरः पाकिस्तान में चुनाव बहिष्कार के मुद्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन ने आम चुनाव में हिस्सा लेने के संकेत दिए हैं. पार्टी प्रवक्ता अहसान इकबाल ने कहा कि चुनाव बहिष्कार के बारे में विपक्षी पार्टियो के बीच सहमति नहीं बन पाई इसलिए हमने चुनाव में भाग लेने का निर्णय लिया है.
उन्होंने कहा कि हा सोच रहे थे कि चुनाव बहिष्कार के मुद्दे पर बेनजीर भुट्टो हमारा साथ देंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब पार्टी के सामने चुनाव में शामिल होने के अलावा कोई रास्ता नहीं है. चुनाव में हमारी पार्टी उतरेगी तो कम से कम राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की पीएमएल-क्यू के लिए तो रास्ता आसान नहीं रह जाएगा.
इकबाल ने कहा कि नवाज चाहते हैं कि जनता इन चुनावों को एक जनमत संग्रह की तरह ले, जो मुशर्रफ के इमरजेंसी लगाने और जजों को बर्खास्त करने जैसे कदमों पर अपनी राय दे.


Click it and Unblock the Notifications
