गाजियाबाद के लिए मेट्रो अभी दूर


Delhi Metroनयी दिल्ली 9 दिसंबर: राजधानी दिल्ली से लगते गाजियाबाद में मेट्रो रेल चलाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के बीच बुधवार को भले ही सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो जाए पर वहां मेट्रो ट्रेन पहुंचने के लिए लोगों को कम से कम तीन साल का इंतजार और करना होगा.

दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि डीएमआरसी और जीडीए में मंगलवार या बुधवार को एमओयू पर हस्ताक्षर हो सकते है.

उसी दिन जीडीए निर्माण लागत की पहली किस्त के 130 करोड रूपए भी देगा. हालांकि उन्होंने बताया कि एमओयू पर हस्ताक्षर होने का मतलब यह नहीं है कि जब आनंद विहार तक मेट्रो गाड़ी चले, उसी समय वैशाली तक भी मेट्रो गाड़ी चली जाए

उन्होंने बताया कि आनंद विहार तक तो सन 2009 में मेट्रो गाड़ी चलने लगेगी लेकिन कौशाम्बी और वैशाली को कम से कम तीन साल का इंतजार और करना होगा. उन्होंने बताया कि एमओयू पर हस्ताक्षर होने और राशि मिलने के बाद ही मेट्रो किसी सक्षम ठेकेदार को ठेका देगी, उसके बाद वहां काम शुरू होगा.

आनंद विहार से उत्तर प्रदेश में ढाई किलोमीटर खंभे पर रेलमार्ग बनना है और कौशाम्बी और वैशाली नाम के दो स्टेशन. इतना सब कुछ बनाने में 260 करोड रूपए का निवेश होगा और कम से कम तीन वर्ष का समय लगेगा तथा यदि आगे पैसे मिलने में दिक्कत हुई तो और देर लगेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+