प्रगति की राह पर भारतीय मूल के मलेशियाई
सिंगापुर 10 दिसंबर: मलेशिया में रह रहे भारतीय मूल के समुदाय ने कई क्षेत्रों में तरक्की की है लेकिन मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में इस समुदाय के लिये अभी काफी कुछ किया जाना बाकी है.
मलेशिया की सरकारी समाचार एजेंसी बरनामा के अनुसार मलेशिया इंडियन कांग्रेस (एमआईसी) के अध्यक्ष एस सेमी वेलू ने आज कहा कि 80 प्रतिशत भारतीय मूल के लोग शहरी क्षेत्रों रहते हैं इसलिये भारतीय मूल के लोगों के लिये तरक्की के ज्यादा अवसर हैं और निजी क्षेत्र में उन्होंने काफी सफलता हासिल भी की है.
उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के मलेशियाई नागरिको में बेरोजगारी का प्रतिशत 3.1 है. श्री वेलू ने कहा कि मलेशियाई नागरिकों को सरकार के साथ टकराव का रास्ता छोडकर बातचीत शुरू करनी चाहिये.
वेलू मौजूदा मलेशिया सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और इस समय भारतीय मूल के मलेशियाई नागरिकों और सरकार के बीच टकराव को कम करने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस समुदाय को सरकारी नौकरी में भागीदारी देने के लिये प्रयास करती रहेगी.


Click it and Unblock the Notifications
