मिस्र में अध्ययन करेगी इंजीनियर्स इंडिया
नई दिल्ली, 10 दिसम्बरः सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियर्स इंडिया लिमिटिड की मिस्र में एक तेल शोधक कारखाना स्थापित करने की संभावना का पता लगाने के लिए अध्ययन करने की संभावना है.
इंजीनियर्स इंडिया के अध्यक्ष मुकेश रोहतगी ने आज यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी. रोहतगी ने बताया कि कंपनी इंडियन ऑयल कापोरेशन की ओर से यह अध्ययन करेगी.
उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल ने उससे मौखिक रुप से ऐसा करने को कहा है. उन्होंने कहा कि रिफाइनरी का आकार एक लाख 80 हजार से तीन लाख बैरल प्रति दिन की शोधन क्षमता का हो सकता है.


Click it and Unblock the Notifications
