सोनिया गांधी के खिलाफ नोटिस
नई दिल्ली, 10 दिसंबरः चुनाव आयोग ने गुजरात में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने व 'आपत्तिजनक' भाषणों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और बीजेपी नेता वी. के. मल्होत्रा को नोटिस थमा दिए हैं. इनसे मंगलवार तक जवाब मांगा गया है. जबकि मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के विरद्ध शिकायत पर फैसला फिलहाल टाल दिया है.
चुनाव आयोग की आज यहां हुयी बैठक में गुजरात में चुनाव प्रचार में आचार संहिता का उल्लंघन की शिकायतों पर विचार किया गया तथा आयोग ने कहा कि हमने सोनिया गांधी के भाषणों का टेप देखा है.
पहली नजर में हमारा मानना है कि सोनिया का यह कहना कि 'गुजरात की मौजूदा सरकार झूठी, बेईमान और मौत की सौदागर है', चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है.मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी की अध्यक्षता में यहां हुई आयोग की पूर्ण बैठक में ये फैसले लिए गए.


Click it and Unblock the Notifications
