राजस्थान के कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की
बधाई दी..जयपुर. 09 दिसम्बर .वार्ता. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षसोनिया गांधी के जन्मदिवस पर राजस्थान से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा.सी पी जोशी. कार्यकारी अध्यक्ष परसराम मोरदिया. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमाराम चौधरी ने श्रीमती गांधी के नईदिल्ली स्थित निवास स्थान जाकर बधाई दी एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की
बधाई देने वालों में डा. जोशी के साथ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डा.रघु शर्मा. महामंत्री अश्कअली टाक एवं अनिल पारीक भी थे
प्रदेश कांग्रेस की विज्ञप्ति के अनुसार आज प्रदेशभर में श्रीमतीसोनिया गांधी की दीर्घायु की कामना को लेकर कांग्रेसजनों द्वारा प्रार्थनायेंएवं गरीब. विकलांग. असहाय एवं मरीजों को फल वितरण के कार्यक्रमआयोजित किये गये1मदर टेरेसा चेरीटेबल ट्रस्ट सी..स्कीम जयपुर में प्रदेशकांग्रेस क मेटी की आेर से फल एवं मिठाईयों का वितरण किया गयातथा श्रीमती गांधी के दीर्घायु को लेकर प्रार्थनाएं की गई
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मुमताज मसीह ् सचिवगिरिराज गर्ग और प्रवक्ता संपत सिंह धमोरा सहित अनेक कांग्रेसजनउपस्थित थे
सैनी.सुमन नंद1815 वार्ता