शरीफ नामांकन रद्द होने की अपील नहीं करेंगे
पाकिस्तान, 5 दिसंबरः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने चुनाव आयोग द्वारा उनका नामांकन पत्र खारिज किये जाने के खिलाफ अपील न करने का फैसला किया है.
पाकिस्तानी अखबार द न्यूज के अनुसार शरीफ ने आज यहां बार एसोसएशन को संबोधित करते हुये कहा कि आगामी आठ जनवरी को होने वाले चुनाव के लिये उनका नामांकन खारिज किये जाने के बाद वह इसके खिलाफ अपील दायर नहीं करेंगे.


Click it and Unblock the Notifications
