चुनावों की तारीख जल्द घोषित: कोइराला
काठमांडू, 5 दिसंबरः नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने कहा है कि संविधान सभा के चुनावों के लिए नयी तारीख का ऐलान जल्द ही कर दिया जायेगा.
चीन के अंतरराष्ट्रीय मामलों के मंत्री और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य वांग जियारुई के नेतृत्व में यहां आये चीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के दौरान कोइराला ने यह बात कही.
उन्होंने कहा कि सात पार्टियों के गठबंधन को एकजुट रखने के लिए भी वह पुरजोर प्रयास कर रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications
