म्यांमार ने 8500 कैदी मुक्त किये
यांगून, 5 दिसंबरः म्यांमार की सैन्य सरकार जुंटा ने संयुक्त राष्ट्र के प्रति सद्भावना के तौर पर और अपने संविधान के मामले में प्रगति पर खुशी जताने के लिए 8585 बंदियों को माफी दे दी है.
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मुक्त किये गये बंदियों में वे लोग भी शामिल हैं या नहीं, जिन्हें सितंबर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान जुंटा ने गिरफ्तार किया था. सितंबर की उस कार्रवाई की दुनिया भर में आलोचना की गयी थी और कई संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने म्यांमार के दौरे भी किये थे.


Click it and Unblock the Notifications
