करूणानिधि की टिप्पणी पर जांच के आदेश
बंगलूर, 5 दिसंबरः कर्नाटक की राजधानी बंगलूर की एक अदालत ने पुलिस को रामसेतु के मुद्दे पर विवादास्पद बयान देकर कुछ लोगों की धार्मिक भावनाएं कथित रुप से आहत करने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करूणानिधि के खिलाफ दर्ज एक शिकायत की जांच का आदेश दिया है.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छह अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट ने माडिवाला पुलिस को एस उमेश नाम के वकील की शिकायत की जांच के आदेश दिये हैं. उमेश ने माडिवाला पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी.
न्यायमूर्ति मालापुर ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य की पुलिस को इसकी जांच करने और मामले की रिपोर्ट अदालत मे पेश करने के निर्देश दिये.


Click it and Unblock the Notifications
