नंदीग्राम पर आयोग को नहीं मिली रिपोर्ट
नई दिल्ली, 5 दिसंबरः केन्द्र सरकार ने आज कहा कि नंदीग्राम में खराब स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 12 नवंबर को पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव से 10 दिन के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा था लेकिन आयोग को अभी तक यह रिपोर्ट नहीं मिली है.
गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि नंदीग्राम में अस्थिर परिस्थितियों के बारे में शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने 22 नवंबर को पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव को 10 दिन के अंदर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया था1 लेकिन आयोग को अभी ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.
एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को सी आर पी एफ ने नंदीग्राम क्षेत्र से पांच किलो वजन का एक टिफिन बम 15 किलो. वजन का एक सिलैण्डर आई ई डी. एक राइफल और दो एस बी एम एल देसी बंदूकें बरामद की थी.


Click it and Unblock the Notifications
