चीन ने किया ईरान का समर्थन
वाशिंगटन, 5 दिसंबरः परमाणु मामलों में ईरान पर पिछले कुछ समय से बुश सरकार द्वारा लगाए जा रहे आरोप फिर से गलत साबित हो गए हैं. इस बार खुद अमेरिकी खूफिया एजेंसी ने ही अपनी रिपोर्ट से इन आरोपों को गलत साबित किया है.
अमेरिकी खूफिया एजेंसी की रिपोर्ट "जिसमें यह कहा गया है कि ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम चार साल पहले ही बंद कर दिया है" आने के बाद अब चीन ने ईरान पर सुरक्षा परिषद के नए प्रतिबंध लगाने पर सवालिया निशान लगा दिया है.संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत वांग ग्वांग्या ने कहा कि स्थिति बदल गई है और सुरक्षा परिषद को इस पर विचार करना होगा.
सोमवार को अमरीका की कई ख़ुफ़िया संस्थाओं की रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान ने वर्ष 2003 में ही परमाणु हथियार कार्यक्रम को रोक दिया था. ये भी कहा गया कि ईरान अब परमाणु हथियार बनाने का प्रयास नहीं कर रहा है.
हालाँकि अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने कहा है कि 'ईरान अब भी ख़तरा' बना हुआ है. उन्होंने ये भी कहा कि ईरान पर आई रिपोर्ट के बावजूद ईरान पर दबाव बनाए रखना ज़रूरी है.इसराइल, ब्रिटेन और फ़्रांस ने भी कहा है कि वे इस रिपोर्ट के बावजूद ईरान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव को बढ़ाने के पक्ष में हैं.


Click it and Unblock the Notifications
