हमने परमाणु परीक्षण के अधिकार या विदेश नीति को गिरवी नहीं रखा.प्रणव

नयी दिल्ली 05 दिसम्बर .वार्ता. अमरीका के साथ हुए असैन्य परमाणुसहयोग समौता का मजबूत बचाव करते हुए विदेश मंत्री प्रणवमुखर्जी ने आज राज्यसभा के माध्यम से देश को आश्वस्त किया किभारत ने परमाणु परीक्षण के अधिकार और अपनी विदेश नीति को गिरवीनहीं रखा है1 श्री मुखर्जी ने ईरान के साथ संबंधों के बारे में भी साफ कर दियाकि भारत का यह पुख्ता मानना है कि प्रतिबंध लगाकर या धमका करईरान से जुडे मुद्दे को हल नहीं किया जा सकता और भारत उसके साथअपने परम्परागत संबंध बनाए रखेगा1 विदेश मंत्री ने सदन में कल हुई दस घंटे की चर्चा के बाद आजअपने लगभग 75 मिनट के जवाब में हाइड एक्ट को लेकर सदस्यों कीआशंकाएं दूर करते हुए कहा कि अमरीकी संसद ने यह कानून 123समौते को अमल में लाने के लिए पारित किया है लेकिन यह भारत परबाध्यकारी नहीं है1 श्री मुखर्जी ने कहा कि भारत ने एक बार अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जाएजेंसी में ईरान के खिलाफ वोट जरूर दिया लेकिन इसका मकसदमामले को संयुक्त राष्ट्र में जाने से रोकना था1 उन्होंने वाम दलों कीआेर इशारा करते हुए कहा..हमारी मंशा पर शक मत कीजिए1 हमईरान से सदभावपूर्ण मित्रता चाहते हैं1.. उन्होंने कहा कि गत मई में45 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत ने अपना रूख साफ करदिया था कि ईरान पर पाबंदिया लगाकर या उसे धमकियां देकर मामलाहल नहीं हो सकता1 उसके साथ बातचीत करनी होगी

विदेश मंत्री ने कहा कि समौते पर अमल का रास्ता बहुत लम्बाऔर मुश्किलों से भरा है1 पहले अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी..आईएईए..में भारत के असैन्य परमाणु रिएक्टरों पर निगरानी संबंधीसमौता होगा और इसके बाद परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह..एनएसजी..के दिशा निर्देश तय होंगे1 अमरीका के साथ हुए 123समौते के साथ आईएईए के निगरानी समौते और एनएसजी केदस्तावेज लेकर अमरीकी राष्ट्रपति को अपनी संसद मेंं जाना होगा1 वहांइसे पारित करने के लिए 90 दिन के नोटिस की जरूरत पडती है1 कौशिक.सुरेश.रमेश1643वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+