स में संसदीय चुनावों के लिए मतदान जारी
मास्को 02 दिसंबर.वार्ता. स में संसद के निचले सदन.ड्यूमा. के चुनाव के लिए आज मतदान जारी है1 माना जा रहा है कि ये चुनाव अगले साल के आरंभ में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव का खाका खींचेगें जिसमें राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन का राजनीतिक भविष्य तय होना है
450 सदस्यीय ड्यूमा के चयन के लिये ग्यारह राजनीतिक दल मैदान में हैं1 लगभग ग्यारह करोड मतदाता पूरे देश भर में बने लगभग 95 हजार मतदान केद्रों पर वोट डाल रहे हैं1 मतदान के लिये कडी सुरक्षा व्यवस्था की गई है1 स की विशालता को देखते हुए पूरे देश को ग्यारह विभिन्न..टाइम जोन.. में बांटा गया है1 इसी कारण देश के पूर्वी इलाके कामछाटका में स्थानीय समयनुसार सुबह आठ बजे शु हुआ तथा सबसे आखिर में बल्टिम सागर स्थित कलिनिग्राद में मतदान होगा 1 इस प्रकार मतदान लगभग 22 घंटे चलेगा
आधिकारिक मतदान सवर्ेक्षणों के मुताबिक क्रेमलिन समर्थक..यूनाइटेड रसिया पार्टी..ड्यूमा में स्पष्ट मत हासिल कर सकती है1 ड्यूमा में प्रवेश के लिये राजनीतिक दलों को जरी सात की सदी मत हासिल करना आवश्यक होगा
विरोधी दलों ने सरकार पर चुनाव में धांधली कराने का आरोप लगाया है1जबकि निष्पक्ष पर्यवेक्षक की अनुमति नही है1 स में यूरोपीय देशों सहित कुल 330 विदेशी पर्यवेक्षकों को अनुमति दी गयी है लेकिन उन्हें किसी भी मतदान केद्र के भीतर जाने की अनुमति नही होगी
पंचानन.ति्रपाठी1648वार्ता