मलेशियाः हिन्दुओं की मांगों पर विचार
सिंगापुर, 30 नवंबरः मलेशिया के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी ने सत्तारुढ़ गठबंधन के घटक मलेशियाई इंडियन कांग्रेस (एमआईसी) से कहा है कि वह भारतवंशी हिन्दू समुदाय की मांगों के अध्ययन के लिए एक विशेष समिति गठित कर उसे समग्र रिपोर्ट देने को कहेगें
एमआईसी के अध्यक्ष एस. सामी वेलु ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री ने कल उनके साथ हुई बैठक में यह निर्देश दिया. पार्टी की केद्रीय कार्यसमिति की कल कुआलालंपुर में हुई बैठक के बाद उन्होंने बताया कि समिति को " भारतीय समुदाय के लिए नए प्रावधान" शीर्षक वाली रिपोर्ट के प्रस्तावों का अध्ययन कर विस्तृत रिपोर्ट जून तक देने को कहा गया है.
वेलु ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एमआईसी के अनुरोध को सहानुभूति पूर्वक सुना तथा उस पर अध्ययन करने का वचन भी दिया.मलेशिया समाचार एजेंसी बरनामा ने वेलु के हवाले से यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने विशेष समिति से नए प्रस्तावों पर भी विचार करने को कहा है.
इन नए प्रस्तावों में सभी सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के निकायों में रिक्त पदों का आंकड़ा पता करना तथा भूमिहीन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर भर्ती करना शामिल है. एमआईसी इस बारे में जनता से सुझाव मंगाने के लिए एक हॉट लाइन स्थापित करने जा रही है.


Click it and Unblock the Notifications