भारत-सिंगापुर व्यापार में शुल्क छूट
नई दिल्ली, 30 नवंबरः सरकार ने भारत-सिंगापुर व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता में संशोधन के जरिये 555 वस्तुओं में शुल्क की समाप्ति या उसे कम करने की अनुमति दे दी है.
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में कल रात यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया. संसदीय कार्य मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी ने आज बताया कि अन्य बातों के अलावा भारत और सिंगापुर के बीच 555 वस्तुओं के व्यापार पर प्रशुल्क या तो हटा दिया गया है या कम कर दिया गया है.
मंत्रिमंडल ने सिंगापुर को भारत आसियान मुक्त व्यापार समझौते के तहत सामान के उद्गम. उत्पादों की किस्म आदि के बारे में पेशकश को भी मंजूरी दे दी है.
उन्होने बताया कि प्रशुल्क में छूट मिलने से दोनो देशों के बीच व्यापार बढ़ेगा जिससे दोनों को फायदा होगा.
;











Click it and Unblock the Notifications