बीपीसीएल को शेयर बेचने की अनुमति
नई दिल्ली, 30 नवम्बरः सरकार ने भारत शेल लिमिटेड (बीएसएल) में भारत पेट्रोलियम कापोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के 49 प्रतिशत शेयर शेल या उसकी अन्य अनुषंगी इकाई को 152 करोड़ 40 लाख रूपए में बेचने की अनुमति दे दी है.
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में कल रात यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला हुआ. इसकी जानकारी आज सुबह संसदीय कार्यमंत्री प्रियरंजन दासमुंशी ने दी. प्रस्तावित बिक्री से बीपीसीएल एक संयुक्त उपक्रम से निकल सकेगा.
;











Click it and Unblock the Notifications