तापमान बढने से गेहूं की पैदावार प्रभावित हो सकती है..सरकार
नई दिल्ली 30 नवम्बर.वार्ता.सरकार ने आज माना कि खास कर फरवरी और मार्च के महीनों में तापमान बढने से गेहूं की पैदावार प्रभावित हो सकती है
कृष िराज्य मंत्री कांतिलाल भूरिया ने राज्य सभा में यह जानकारी दी
श्री भूरिया ने कहा कि तापमान बढने से देश की खाद्य सुरक्षा के लिए भी जोखिम हो सकता है
उन्होने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सरकार ऐसी फसलें विकसित करने पर विचार कर रही है जो मौसम में बदलावों के साथ तारतम्य बिठा सकें
मंत्री ने कहा कि मौसम में बदलावों से निबटने के लिए अभी तक किसी भी फसल के जेनेटिकली मोडिफाइड.जी एम. बीज तैयार नही किए गए हैं
रवि.शिशिर.प्रभु 1303वार्ता












Click it and Unblock the Notifications