टाइटलर पर त्वरित अदालत में मुकदमा चलाया जाये. हषवर्धन

नयी दिल्ली.30 नवम्बर.वार्ता. भारतीय जनता पार्टी.दिल्ली. इकाई के अध्यक्ष हषवर्धन ने राजधानी में 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी कांग्रेस सांसद जगदीश टाइटलर पर त्वरित अदालत में मुकदमा चलाये जाने की मांग की है

डा. हषवर्धन ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से यह मांग करते हुए कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय के इशारे पर केन्द्रीय जांच ब्यूरो.सीबीआई. ने श्री टाइटलर को क्लीन चिट दी है 1 उन्होंने कहा कि श्री टाइटलर पर त्वरित अदालत में मुकदमा चलाया जाना चाहिए जिससे दंगा पीडितों के परिजनों को शीघ्र न्याय मिल सके

उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार के इशारे पर सीबीआई ने कल अदालत में अर्जी देकर श्री टाइटलर के खिलाफ मामले को बंद करने की सिफारिश की है 1 उन्होंने कहा कि सीबीआई का यह कहना है कि तीन नवम्बर 1984 को गुद्वारा पुलबंगश के पास सिखों को मारने के लिए श्री टाइटलर को भीड को उकसाते हुए देखने वाले गवाह जसबीर सिंह का कोई पता नहीं चल पाया है . जबकि वह इस समय अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत में है 1 श्री सिंह ने कहा है कि सरकार उसकी और उसके परिजनों के जान.माल की सुरक्षा का प्रबंध करें तो वह गवाही देने के लिए यहां आ सकता है 1 प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन दंगों में साढे तीन हजार से अधिक सिख मारे गए और 23 वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके परिजनों को न्याय नहीं मिल पाया है 1 मानवाधिकार संगठन पीपुल्स यूनियन फार सिविल लिबर्टीज ने भी अपनी रिपोर्ट में दंगाइयों की सूची में श्री टाइटलर का नाम प्रमुखता से छापा था 1 नानावती आयोग की रिपोर्ट में भी उनके इन दंगों में शामिल होने का प्रमाण मिलने पर ही जांच फिर से सीबीआई को सौंपी गई थी 1 डा. हषवर्धन ने कहा कि सीबीआई गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करती है और मंत्रालय का दबाव रहने से वह श्री टाइटलर को बचाने का प्रयास कर रही है

मिश्रा .अजय.ति्रपाठी1756वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+