नदियां जोडने का कार्यक्रम ठंडे बस्ते में नहीं. प्रयास जारी हैं . सोज
नयी दिल्ली 30 नवंबर.वार्ता. जल संसाधन मंत्री सैप्फुद्दीन सोज नेआज कहा कि नदियों को जोडने की योजना ठंडे बस्ते में नहीं डालीगई है बल्कि उनकी सरकार इसके लिये पूरा प्रयास कर रही है
लोकसभा में एक गैर..सरकारी विधेयक पर चर्चा का उत्तर देते हुयेश्री सोज ने कहा कि विभिन्न राज्यों के बीच नदियों को जोडने के बारेमें 14 संभाव्यता रिपोर्टें तैयार की गई हैं जिनमें पांच पर समौता जल्दहोने की उम्मीद है1 उन्होंने कहा कि राजस्थान. मध्यप्रदेश. केरल.कर्नाटक और तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों के साथ उन्होंने कई दौर कीबातचीत की है और इन राज्यों के बीच गुजरने वाली नदियों के पानी काबेहतर इस्तेमाल करने पर समौता कराने के प्रयास किये हैं
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य श्री मोहन सिहं द्वारा पेश नदियोंके जल के उचित बंटवारे और उसपर केन्द्रीय नियंत्रण के लिये.अंतर्राज्यीय जल नियमन प्राधिकरण. बनाने संबंधी विधेयक सदन मेंरखा था जिस पर आज चर्चा पूरी हो गई1 जल संसाधन मंत्री के जबावके बाद श्री सिहं ने अपना गैर..सरकारी विधेयक वापस ले लिया1 श्रीसिहं ने कहा कि सरकार नदियों को जोडने और जल के उचित बंटवारेके मामले में पूरे प्रयास से लगी है इसलिये वह अपना विधेयक वापसलेते हैं
इससे पहले भाजपा के श्री लक्ष्मण सिहं. कांग्रेस के श्री एस.के.खारवेंथन. भाजपा के प्रो रासा सिहं रावत ने विधेयक पर हुई चर्चा मेंभाग लिया और सरकार से विभिन्न राज्यों के बीच नदी जल बंटवारे परचल रहे विवादों के शीध्र निपटारा करने का आग्रह किया
महाबीर समरेन्द्र जगबीर1830वार्ता












Click it and Unblock the Notifications