सूडान में बि्रटिश शिक्षिका को 15 दिन की जेल
लंदन 30 नवम्बर.वार्ता. सूडान में एक बि्रटिश शिक्षिका द्वारा अपने ..टैडीवियर.. खिलौने का नाम मुसलमानों के पैंगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नाम पर रखने से नाराज सूडानी सरकार ने शिक्षिका को 15 दिनों के लिए जेल भेज दिया है
बि्रटेन के डेली मेल अखबार के मुताबिक 54 वर्षीय शिक्षिका गिलियन गिबन्स को इस सिलसिले में राजधानी खारतूम में गत मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था1 विद्यालय में पढने वाले बच्चों के माता..पिता ने शिकायत की थी कि इस ब्रिटिश शिक्षिका ने बच्चों की पढाई के बीच एक खिलोने का नाम ..मोहम्मद.. रखा था. जो कि इस्लाम का अपमान है
शिक्षिका ने कहा कि वो ये सजा सुनाए जाने से हतप्रभ है1 सजा पूरी करने के बाद शिक्षिका को सूडान से उसके देश भेज दिया जाएगा1 बि्रटिश विदेश सचिव डेविड मिलिबंद ने कहा कि शिक्षिका ने एक ..मासूम भूल.. की है क्योंकि मुस्लिम देशों में बच्चों का नाम मोहम्मद रख देना आम बात है
उधर लंदन में सूडान के राजदूत को इस सिलसिले में स्पष्टीकरण के लिए तलब किया गया है1 बि्रटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन ने आवश्यक कदम उठाने की चेतावनी दी है1 अमरीका ने भी इस विषय पर चिंता का इजहार किया है
पंचानन अंकुर मनोरंजन 1206 रायटर.












Click it and Unblock the Notifications