राज्य सभा में शरजाह में भारतीयों पर अत्याचार का मामला उठा
नयी दिल्ली .30 नवम्बर. वार्ता. राज्यसभा में आज विपक्षी सदस्यों नेशरजाह में भारतीयों विशेष तौर पर तेलुगु भाषी भारतीयों पर हो रहेअत्याचार पर गहरी चिंता जताते हुये वहां फंसे लोगों की सुरक्षित घरवापसी सुनिश्चित करने को कहा
शून्य काल के दौरान तेलुगु देशम के राआेला चंद्रशेखर रेड्डी ने यहमामला उठाया 1 उन्होंने कहा कि वहां लगभग 40 हजार भारतीय इन्हीं अमानवीय हालात में फंसे हुये हैं 1 50 लोग इसी वजह से अभी तक आत्महत्यायें कर चुके हैं 1 समाजवादी पाटी के अमरसिंह .कम्युनिस्ट पार्टी के ए.राजा ने इन्हें गंभीर मामला बताते हुये सरकार से इन लोगों की मदद की अपील की1 शून्य काल के दौरान ही भारतीय जनता पार्टी के रवि शंकर प्रसाद ने1984 के सिख दंगों के मामले की केन्द्रीय जांच ब्यूरो द्वारा निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की1 शोभना.संजीव.राणा 1427वार्ता












Click it and Unblock the Notifications