रुस ने सीएफई संधि से नाता तोडा
मास्को. 30 नवंबर. वार्ता.रुस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने यूरोपीय पारंपरिक सशस्त्र सेना . सीएफई. से रुस की सदस्यता निलंबित किए जाने संबंधी एक कानून पर आज हस्ताक्षर किये
कानून के मुताबिक सीएफई से रुस की सदस्यता का निलंबन 12 दिसंबर से प्रभावी होगा1 रुस का मानना है कि वर्तमान सीएफई संधि भेदभावपूर्ण है तथा वारसा समौते का भंग होना. सोवियत संघ का विखण्डन तथा हाल ही में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन. नाटो. के विस्तार के बाद की स्थिति परिलक्षित नहीं होने से इसकी प्रासंगिकता नहीं रह गई है
रुसी संसद के निचले सदन ड्यूमा ने इस कानून को सात नवंबर को एकमत से पारित कर दिया था तथा ऊपरी सदन फेडेरेशन काउंसिल ने 16 नवंबर को मंजूरी दी
सीएफई संधि दिसंबर 1990 में अस्तित्व में आयी थी1 इस पर नाटो के 16 और वारसा संधि के छह सदस्य देशों ने हस्ताक्षर किये थे
इस संधि में सभी शामिल पक्षों के लिए पांच प्रकार के पारंरिक शस्त्रों. टैंकों. बख्तरबंद वाहनों तोपखाने. युद्धक विमान एवं हेलीकाप्टरों की तादाद निर्धारित करने का प्रावधान किया गया है1 इस संधि में 1999 में संशोधन कर एस्टोनिया. लिथुआनिया लात्विसा एवं स्लोवानिया को छोडकर सभी नाटो देशों को शामिल किया गया था
सचिन नंद1945 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications