मणिपुर के मुख्यमंत्री आे.इबोबी की हालत स्थिर
इम्फाल.30 नवम्बर.वार्ता.मणिपुर के मुख्यमंत्री आेे.इबोबी सिंह की हालत स्थिर है
श्री सिंह आज यहां एक फ्लाईआेवर के उद्घाटन समारोह के दौरान थकान के कारण गिर पडे थे
मुख्यमंत्री के सचिव पी.के.सिंह ने बताया कि डाक्टरों ने सभी जरूरी जांच की 1जांच की सभी रिपोर्टे सामान्य पाई गई है1श्री सिंह एक फ्लाईआेवर के उदघाटन समारोह में अपना भाषण खत्म करने वाले ही थे कि वह गिरने लगे1 उनके सुरक्षाकर्मियों में से एक ने उन्हें उठाने में मदद की
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भाषण के दौरान श्री सिंह का स्वास्थ्य ठीक नही था
देवेन्द्र.अजय नंद1909 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications