बिना लाइसेंस वाले रिक्शों के खिलाफ पुलिस अभियान
वाराणसी.30 नवम्बर.वार्ता. उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में बिनालाइसेंस वाले रिक्शों के खिलाफ आज चलाए गए जांच अभियान सेहडकंप मच गया1 करीब एक दशक बाद पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहतबिना लाइसेंस वाले सैकडों रिक्शों को नगर निगम के हवाले कर दियागया1 हालांकि रिक्शों की कमी से स्थानीय लोगों को कठिनाइयों कासामना करना पडा
पुलिस अधीक्षक.नगर. राजीव मल्होत्रा के मुताबिक..पुलिस कोसूचना मिल रही थी कि पूवोत्तर राज्यों एवं बंगलादेश से भागकर आएअपराधी किस्म के लोग यहां दिन में रिक्शा चलाते हैं तथा रात में संगीनअपराधों को अंजाम देते हैं1..उन्होंने बताया कि ये लोग गुप्त तौर पर आतंकवादियों क ी भी मदद करते हैं1 श्री मल्होत्रा ने कहा कि नगर निगम से प्राप्त आंकडों के अनुसार14 हजार रिक्शों को ही लाइसेन्स जारी किए गए हैं जबकि इस समयनगर क्षेत्र में 28 हजार से भी ज्यादा रिक्शे चल रहे हैं1उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस वाले रिक्शों को जब्त किया जायेगा1 यह अभियान तीन दिन तक चलाया जाएगा1 उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंन्स वाले रिक्शों को जब्त करने से शहर में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी
जिया. आशा प्रेम .1939वार्ता












Click it and Unblock the Notifications