ैसंसद. गेहूं आयात पवार रा.स.

राज्य सरकारें गेहूं की सरकारी खरीद में सहयोग करें.. पवारनई दिल्ली 30 नवंबर.वार्ता. केंद्रीय कृष िएवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री शरद पवार ने राज्य सरकारों से केंद्रीय पूल के लिए अनाज की खरीद में सहयोग की अपील करते हुए आज कहा है कि पर्याप्त सरकारी खरीद न होने पर केंद्र को खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से गेहंू जैसी जिन्स का आयात करना ही पडेगा

श्री पवार ने राज्य सभा में प्रश्नकाल में कहा कि पिछले मौसम में 111 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद मुख्य रूप से दो राज्यों ... पंजाब और हरियाणा पर निर्भर रही1 बिहार. गुजरात .मध्य प्रदेश. राजस्थान जैसे राज्यों में सरकारी खरीद नगण्य रही जबकि उन्हें केंद्रीय पूल से भारी मात्रा में गेहूं आवंटित करना पडता है

श्री पवार ने गेहूं आयात के निर्णयों के सही बताते हुए कहा कि ..इसी के चलते देश में पिछले पांच छह माह से गेहूं की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं जबकि दुनिया भर में गेहूं का बाजर इस समय अभूतपूर्व तेजी पर है1 कृषमिंत्री ने कहा कि .. हम आयात न करते तो गरीबी रेखा के नीचे . बीपीएल. और अंत्योदय अन्न योजना के तहत आने वाले परिवारों को भी अपनी अतिरिक्त जरूरतों के लिए बाजार से मंहगा गेहूं खरीदना पडता1.. श्री पवार ने कहा कि इस वर्ष के शुरू में 111 लाख टन सरकारी खरीद और 47 लाख टन पिछले स्टाक को मिला कर सरकार के गोदामों में 158 लाख टन गेंहू था जबकि लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली. टीपीडीएस और अन्य कल्याण योजनाओं आदि के लिए इस वर्ष 190 लाख टन गेहंू की आवश्यकता होने का अनुमान है

श्री पवार ने कहा कि सरकार के पूल में 32 लाख टन गेहूं की कमी को पूरा करने के लिए अतिरिक्त आयात का निर्णय लिया गया है1 उन्होंने बताया कि 13 लाख टन गेहूं के आयात के अनुबंध कर लिए गए हैं लेकिन अभी माल देश मेंनहीं पहुंचा है

मनोहर.शिशिर.प्रभु 1352जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+