विपक्ष ने आशा कार्यकर्ताओं की बर्बर पिटाई की निंदा की

पटना 30 नवंबर .वार्ता . बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनतादल और अन्य दलो ने जन स्वास्थ्य कर्मचारियों .आशा कार्यकर्ता . परपुलिस दमन की निंदा करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोअपने इस कार्य के लिये जनता से माफी मांगनी चाहिये

बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ीदेवी ने आज यहां कहा कि पुलिस ने जिस तरह जन स्वास्थ्य कर्मचारियोंके शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कुचलने के लिये अमानवीय तरीका अपनाया हैवह लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था को शर्मसार करने वाला है

उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास का वादा करने वाली नीतीशसरकार को तुरंत दोषी पदाधिकारियों को दंडित करना चाहिये औरआंदोलनकारियो से बातचीत कर उनकी समस्या का समाधान करनाचाहिये

श्रीमती राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश सरकार में जिस तरह सेमहिलाआें के मान.सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है उससेलगता है कि शासन के दंभ मे सत्तारूढ़ लोग मातृशक्ति को भूल गये है1उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी नीतीश सरकार का चेहरा बेनकाब करनेके लिये पूरे राज्य में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी

शिवा .आशा प्रेम .210

वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+